Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर देवास में एकेवीएन पार्क में हुआ वृहद पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर देवास में एकेवीएन पार्क में हुआ वृहद  पौधारोपण
     देवास, 05 जून 2026 [शकील कादरी] राज्य शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवास में औद्योगिक क्षेत्र स्थित एकेवीएन पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और धरती को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ आयोजित कार्यक्रम में जिले के जनप्र‍ितिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संस्‍थाओं, नागरिकगणों ने सहभागीता कर पौधा रोपण किया। सभी ने पार्क परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया।

      कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए विभिन्‍न कार्य किये जा रहे हैं। हम सभी को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसके बड़ा होने तक उसकी पूर्ण रूप से देखभाल और सुरक्षा करनी चाहिए, ताकि वह एक मजबूत वृक्ष बन सके। महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल और नगर निगम सभापति श्री रवि जैन ने भी नागरिकों से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी देखरेख और संरक्षण का जिम्मा भी उठाएं।पौधारोपण के दौरान जिला अध्‍यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, श्री राजेश यादव सहित अन्‍य जनप्र‍तिनिधिगण, नगर निगम आयुक्‍त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्‍टर श्री संजीव जैन सहित अन्‍य अधिकारीगण, सामाजिक संस्‍थाएं और नागरिकगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...