निगम की बड़ी कार्रवाई निकासी न होने पर वीना कोचिंग पर लगाया ताला प्रोजेक्शन ट्रेनिंग सेंटर को दी हिदायत
देवास। आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर निगम की बड़ी कार्रवाई निकासी न होने पर वीना कोचिंग पर लगाया ताला, फायर टीम का निरीक्षण, प्रोजेक्शन ट्रेनिंग सेंटर में फायर इक्विपमेंट नहीं मिले। आयुक्त के निर्देशन में निगम की टीम के द्वारा अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। फायर विभाग ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग सेंटरों की सघन जांच की। जांच में सुरक्षा मानकों की कमी पाये जाने पर सुतार बाखल स्थित वीना कोचिंग क्लासेस पर की ताला बंदी की कार्रवाई। इसी प्रकार पटवर्धन मार्ग के प्रोजेक्शन प्राइवेट लिमिटेड ट्रेनिंग सेंटर को फायर उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए। निगम फायर अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया ने निगम की टीम के साथ दो कोचिंग सेंटरों का किया निरीक्षण।निरीक्षण के दौरान वीना कोचिंग क्लासेस, सुतार बाखल तलघर, प्रथम और द्वितीय तल पर कोचिंग चल रही है। निरीक्षण दौरान- तलघर में निकासी का कोई रास्ता नहीं है। - प्रथम तल से बाहर निकलने की जगह मे कमी होने पर।
- पीछे का निकासी द्वार बंद और शटर खराब पाये जाने पर।- द्वितीय तल पर सिर्फ एक ही निकासी द्वार होने एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन होने पर फायर टीम ने मौके पर ही कोचिंग सेंटर पर ताला लगाया। वर्तमान में 40 छात्र करते हैं अध्यन।
प्रोजेक्शन प्राइवेट लिमिटेड, पटवर्धन मार्ग तृतीय तल पर चल रहे इस ट्रेनिंग सेंटर में- एक भी फायर एक्सटिंग्विशर नहीं मिला।
- बाहर निकलने के 2 रास्ते और एक लिफ्ट तो है, पर फायर सेफ्टी उपकरण नही पाये गये। मौके पर संचालक को क्लास रूम और आने-जाने के रास्तों में तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर व अन्य बचाव उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
आयुक्त दलीप कुमार ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर के सभी कोचिंग सेंटर, अस्पताल, स्कूल, होटल, मॉल और ऐसी व्यावसायिक बिल्डिंग जहां गेस्ट ठहरते हैं एवं मजदूर व कर्मचारी रहते हैं, उनकी फायर सेफ्टी की गहन जांच की जाए। मानकों में कमी पाई जाने पर तत्काल ताला बंदी की कार्रवाई करें।

0 Comments