Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

14वीं सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप, मप्र ने जीते पाँच पदक

14वीं सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप, मप्र ने जीते पाँच पदक
देवास।  देश भर के 1500 खिलाड़ियों और अधिकारियों की भागीदारी वाली चौदहवीं सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 6 से 8 जुलाई तक साईं इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम, शिलांग में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में भारतीय नेवी, ऑल इंडिया पुलिस, एसएसबी, इनकम टैक्स और सीआरपीएफ जैसे प्रतिष्ठित विभागों के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार एहमद शेख और सचिव अभय श्रीवास ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से 1500 प्रतिभागियों,कोच,मैनेजर ओर रेफरियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मध्यप्रदेश के 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया ओर एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल छह पदक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रमुख परिणाम- महेंद्र स्वामी (इंदौर) ने फाइट में स्वर्ण पदक जीता। देवास की जाह्नवी सरकार ने फाइट में कांस्य पदक हासिल किया। सीनियर इवेंट्स में दिशा रेड्डी ने सोलो स्पर्धा में रजत पदक जीता। भूमिका जैन ने टुंगल इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया।
जागृति योगी और दिशा रेड्डी ने गांडा इवेंट में संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। मप्र टीम की कोच विशाखा कोल (जबलपुर) रही। कोच और खिलाड़ियों के समर्पित प्रयासों से टीम ने बेहतरीन मनोबल दिखाया और कई करीबी मुकाबलों में सफलता पायी। मध्यप्रदेश के समस्त पदाधिकारी, कोच, रैफरी और खिलाड़ियों ने प्रतियोगियों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की तथा प्रतिभागियों को आगामी स्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं। अंत में शिलांग में आयोजित यह चैंपियनशिप राज्य के युवा पेंचक सिलाट खिलाड़ियों के लिए अनुभव और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि का मंच साबित हुई। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...