Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सायकिल रैली लेकर देवास आयेंगे जीतू पटवारी,,नीट परीक्षा में धांधली को लेकर इंदौर से भोपाल तक निकाल रहे हैं सायक्लोथान।

सायकिल रैली लेकर देवास आयेंगे जीतू पटवारी,,
नीट परीक्षा में धांधली को लेकर इंदौर से भोपाल तक निकाल रहे हैं सायक्लोथान।
देवास। नीट और अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही लगातार धांधलियों को लेकर और शिक्षा क्षेत्र में बढ़ते व्यावसायीकरण के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, आज इंदौर से युवा स्वाभिमान सायक्लोथान रैली की शुरुआत कर रहे हैं। उक्त रैली आज सुबह 11 बजे देवास पहूंचेगी। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा रसुलपुर चौराहे पर रैली की आगवानी की जाएगी। इसके पश्चात शहर के विभिन्न चौराहों से लेकर भोपाल बायपास चौराहे तक जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। ये रैली आष्टा में रात्रि विश्राम के उपरांत, 15 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी। सायक्लोथान रैली का रसुलपुर चौराहे पर प्रदीप चौधरी, कैलादेवी चौराहे पर ब्लाक अध्यक्ष रूपेश कल्याणे,सयाजी द्वार पर ब्लाक अध्यक्ष इशान राणा, उज्जैन रोड़ चौराहे पर ब्लाक अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री, भोपाल चौराहे पर ब्लाक अध्यक्ष नीरज नागर एवं भोपाल बायपास चौराहा पर ब्लाक अध्यक्ष दिलीप सिंह सोलंकी के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। श्री गौतम और श्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं से सायक्लोथान रैली का भव्य स्वागत करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...