देवास। अपनी अनूठी कला से देश विदेश में पहचान बना चुके देवास के युवा चित्रकार जयप्रकाश चौहान को इंडोनेशिया के सोलो सिटी में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सोलो आर्ट कैंप फाइव में आमंत्रित किया गया है। 16 से 24 जुलाई तक होने वाले आठ दिवसीय इस कैम्प में 28 देशों से आमंत्रित कलाकार भाग ले रहे हैं। एक सप्ताह के इस आयोजन में जयप्रकाश पेंटिंग के साथ कला-चर्चा में रिराइटिंग टूमारो विषय पर अपनी बात रखेंगे व अब तक की अपनी कला यात्रा पर प्रेजेंटेशन देंगे। देवास के अभिरूचि ललित कला अकादमी एवं शोध संस्थान के अमित पिठवे ने बताया कि जयप्रकाश इससे पहले रशिया और बांग्लादेश में भी कला आयोजनों में भाग ले चुकें हैं उनकी अनेक एकल व समूह प्रदर्शनियां देश-विदेश में आयोजित हो चुकी है। वर्तमान में देवास के अभिरूचि ललित अकादमी में कला के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

0 Comments