अखिल भारतीय मारु कुमावत समाज जिला धार का सम्मान समारोह संपन्न हुआ
देवास; अखिल भारतीय मारु कुमावत समाज जिला धार का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा, देवास के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह कुमावत ने बताया कि दिनाँक 12-07-2026 रविवार को अखिल भारतीय मारु कुमावत समाज जिला धार का जिला स्तरीय सम्मान समारोह वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डा श्री महेंद्र जी कुमावत एवं वरिष्ठ युवा समाजसेवी एवं मध्यप्रदेश कुमावत महासंघ के के प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेंद्र जी जांगड़े साहब के मुख्य आतिथ्य मे एवं मध्यप्रदेश कुमावत महासंघ, धार के जिला अध्यक्ष श्री राधेश्याम कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नानूराम कुमावत, वरिष्ठ समाजसेवी श्री रमेश पटेल बड़वानी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुकेश कुमावत अजमेर, वरिष्ठ युवा समाजसेवी एवं भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा, देवास के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह कुमावत, वरिष्ठ युवा समाजसेवी एवं तहसीलदार श्री ओमप्रकाश चोरमा, वरिष्ठ युवा समाजसेवी एवं प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डा प्रकाश मारु सहित अनेक वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में स्वजतीय बंधु एवं भगिनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित स्वजनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ महेंद्र कुमावत ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक है। इसके लिए बेटी पढाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को प्राथमिकता देना होगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के आर्थिक रूप से सक्षम भामाशाह को आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी को पढाई की दृष्टि से गोद लेने की पहल करने की अपील की। इस अवसर पर मेरे द्वारा भी सहभागिता कर स्वजातीय बंधुओं को संबोधित किया गया।

0 Comments