देवास। सेन समाज देवास एवं आनंदम नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में समाज के परिवारजनों के लिए पांच दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। शिविर का आयोजन 18 जुलाई तक आनंदम नेत्रालय, सलूजा हॉस्पिटल के पास, सिविल लाइन, देवास में प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। सेन समाज नगर अध्यक्ष जितु चौहान ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी आंखों की निःशुल्क जांच कराई। उन्होंने समाज के सभी परिवारों से अपील की कि वे इस पांच दिवसीय शिविर का लाभ उठाते हुए सहपरिवार पहुंचकर नेत्र परीक्षण अवश्य कराएं। शिविर में डॉ. अकुलराज गुप्ता द्वारा विशेषज्ञ नेत्र परीक्षण किया गया। वहीं आनंदम नेत्रालय के मार्केटिंग मैनेजर राहुल शर्मा का विशेष सहयोग रहा। आनंदम नेत्रालय की ओर से शिविर में आने वाले सेन समाज के परिवारजनों के लिए विशेष रियायत भी प्रदान की जा रही है। शिविर के दौरान चश्मों पर 15 प्रतिशत, दवाइयों पर 10 प्रतिशत तथा सभी प्रकार के नेत्र ऑपरेशन पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेन समाज जिलाध्यक्ष महेश बोड़ाने, योगेंद्र भारती, अशोक वर्मा, कचरूलाल वर्मा, अनिल वर्मा, अजय परमार, मनोज वर्मा, राकेश वर्मा, पी.सी. सेन, रुपेश वर्मा, गौरव श्रीवास, अजय वर्मा सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

0 Comments