देवास- कैंसर का नाम सुनते ही अक्सर मरीज और परिवार के मन में डर पैदा हो जाता है, लेकिन समय पर सही जांच और विशेषज्ञ उपचार से गंभीर बीमारी पर भी विजय पाई जा सकती है। ऐसा ही एक उदाहरण है राजेश का, जो बाएं जबड़े (एवं जबड़े के क्षेत्र) के कैंसर से जूझ रहे थे।
राजेश की बीमारी गंभीर अवस्था में थी, जिसमें कैंसर प्रभावित हिस्से को पूरी तरह हटाना आवश्यक था। सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ कैंसर सर्जन डॉ. उमेश जेठवानी के नेतृत्व में अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल देवास में मरीज की सफल जटिल सर्जरी की गई।
ऑपरेशन के दौरान लेफ्ट कंपोजिट रिसेक्शन एवं नेक डिसेक्शन द्वारा कैंसर प्रभावित हिस्से को सुरक्षित मार्जिन के साथ हटाया गया। इसके बाद मुंह और जबड़े के क्षेत्र की संरचना एवं कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने के लिए PMMC फ्लैप (पेक्टोरलिस मेजर मायोक्यूटेनियस फ्लैप)द्वारा पुनर्निर्माण सर्जरी की गई।
यह एक चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन था, जिसमें सर्जिकल टीम, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और एनेस्थीसिया विभाग के समन्वय से मरीज को सफल उपचार मिल सका।
इस सफल सर्जरी में डॉ. हेमंत मित्तल (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. शुभम, डॉ. निखिल, डॉ. शफक, डॉ. विजय एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. प्रेम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह उपचार अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल देवास में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत नि:शुल्क किया गया, जिससे मरीज को अत्याधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकी।
डॉ. उमेश जेठवानी ने बताया कि मुंह और जबड़े के कैंसर में शुरुआती पहचान और समय पर उपचार जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुटखा, तंबाकू और धूम्रपान से दूरी रखना तथा मुंह में लंबे समय तक रहने वाले घाव, गांठ, दर्द या मुंह कम खुलने जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया जी द्वारा बताया गया की मरीज की सफल सर्जरी इस बात का प्रमाण है कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में डर नहीं, बल्कि जागरूकता और सही समय पर विशेषज्ञ इलाज सबसे बड़ा हथियार है।

0 Comments