Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

दुर्घटना से बचाव के लिए निगम अलर्ट सभी कोचिंग सेन्टरों की निरंतर जांच,, स्कुल,मॉल,अस्पताल एवं व्यवसाईक भवनों तथा होटलों की भी होगी जांच

दुर्घटना से बचाव के लिए निगम अलर्ट सभी कोचिंग सेन्टरों की निरंतर जांच,,

स्कुल,मॉल,अस्पताल एवं व्यवसाईक भवनों तथा होटलों की भी होगी जांच

देवास। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में शहर मे स्थित कोचिंग क्लासेसों की सतत रूप से जांच की जा रही है। इसी अन्तर्गत शुक्रवार 3 जुलाई को 6 कोचिंग क्लासेसों की जांच निगम फायर अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया के द्वारा सहायक फायर अधिकारी अभिमन्यु चंदेल, प्रतिक शर्मा व टीम के द्वारा की गई।
इन कोचिंग क्लासेसों की जांच, दिए दिशा निर्देश
सुतार बाखल मे स्थित वर्मा कोचिंग क्लासेस की जांच के दौरान कोचिंग क्लास प्रथम तल एवं द्वितीय तल पर संचालित है जिसमे लगभग 250 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं कोचिंग मे अग्निशमन यंत्र पाये गये, आने एवं जाने का रास्ता अलग अलग पाया गया, फायर आडिट होने के साथ इलेक्ट्रिक आडिट कराये जाने तथा भवन के पिछले हिस्से में नया रास्ता निर्माण के निर्देश दिए। सुतार बाखल मे ही स्थित विद्या कोचिंग क्लासेस का निरीक्षण किया गया जिसमें इलेक्ट्रिक आडिट एवं पिछे निकासी द्वार में ओर सुधार किए जाने के निर्देश दिए।
शुक्रवारिया हाट मे स्थित पार्थ ऐकेडमी के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था मे सुधार तथा  फायर, इलेक्ट्रिक आडिट के साथ निकासी द्वार पर अतिरिक्त  रखी सामग्री को हटाने के साथ ही रास्ता साफ करने हेतु हिदायत दी गई। एबी रोड पर स्थित सक्सेसवी ऐकेडमी का निरीक्षण किया गया। जिसमें अग्निशमन यंत्र बढाने के साथ फायर, इलेक्ट्रिक आडिट कराने तथा निकासी द्वार एक ही होने से प्रथक से निकासी द्वार बनाये जाने की हिदायत दी।
 स्टेशन रोड पर स्थित नाईस कोचिंग क्लासेस वर्तमान मे बंद है, कोचिंग क्लासेस आरंभ होने से पूर्व फायर एवं इलेक्टिीक आडिट कराने तथा प्रथक से निकासी द्वार निर्माण करने के निर्देश दिए। गीता भवन ऐरिना रोड पर स्थित ब्रिलियंट कामर्स क्लासेस में अग्निशमन यंत्र पाये गये, निकासी द्वार भी पाया गया, फायर एवं इलेक्ट्रिक आडिट कराने के निर्देश दिए। आयुक्त के निर्देशानुसार कोचिंग सेन्टरों की जांच के दौरान जो कमियां पाई गई है। 10 दिवस मे सुधार के निर्देश दिए जाने के साथ ही रिपोर्ट निगम फायर कार्यालय में प्रस्तुत करने के भी निर्देश फायर अधिकारी ने मौके पर दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...