Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भाजपा कार्यकर्ता शासकीय समिति में सदस्य नियुक्त जताया जिलाअध्यक्ष सेंधव का आभार व्यक्त

भाजपा कार्यकर्ता शासकीय समिति में सदस्य नियुक्त जताया जिलाअध्यक्ष सेंधव का  आभार व्यक्त 

देवास। शासकीय समितियों में सदस्य नियुक्त होने पर भाजपाइयों ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार देवास। विभिन्न शासकीय समितियों में सदस्य नामांकित होने पर नवनियुक्त सदस्यों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष डाक्टर रायसिंह सेंधव का आभार व्यक्त किया। भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए जिले के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया। बुधवार को देवास भाजपा कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा। शासकीय समितियों में जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी नवनियुक्त सदस्य जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का आभार व्यक्त करने पहुंचे थे। जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव ने सभी सदस्यों का भाजपा का पारंपरिक दुपट्टा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों की बधाई दी। इन समितियों में हुई नियुक्तियां रोगी कल्याण समिति जुगनू गोस्वामी और डॉ. जयसिंह को सदस्य बनाया गया है। शहरी विकास समिति अजय पडियार, अजय पंडित, षिक्षा अनुदान समिति में संतोष जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति रूपसिंह धाकड़ को सदस्य मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त सदस्यों ने इस नई जिम्मेदारी के लिए जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, विधायक आशीष शर्मा, राजेश सोनकर, मनोज चैधरी, मुरली भंवरा सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का विशेष आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार द्वारा मीडिया को दी गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेष यादव, मनीष सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य बहादुरसिंह सेंधव, सालगराम मालवीय, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र नवगोत्री, अजब सिंह सेंधव, अजय पहाडिया, निरपेष चैहान, सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...