Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वर्ण मूल्यांकनकर्ताओं के लिए समान नीति की मांग, बैंक अधिकारियों ने दिया सकारात्मक आश्वासन

स्वर्ण मूल्यांकनकर्ताओं के लिए समान नीति की मांग, बैंक अधिकारियों ने दिया सकारात्मक आश्वासन

देवास। ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन (जेडीडब्ल्यूए) मध्य प्रदेश के संरक्षण एवं मुख्य प्रायोजन में गोल्ड अप्रेज़ल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कान्हा फन सिटी, देवास में स्वर्ण मूल्यांकनकर्ताओं का प्रथम राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर से लगभग 250 स्वर्ण मूल्यांकनकर्ताओं ने भाग लिया। जेडीडब्ल्यूए मध्य प्रदेश के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य स्वर्ण मूल्यांकनकर्ताओं को संगठित कर उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण, उचित सम्मान एवं एक समान कार्य व्यवस्था दिलाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केनरा बैंक के आईजीएम रविचंद्रा, एजीएम टी. रमेश तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिसर बलवीर कुमार रहे। विशेष अतिथि के रूप में इंडिया गोल्ड मेटावर्स के वाइस प्रेसिडेंट चेतन भंडारी, गोल्ड रेट विशेषज्ञ वीरेंद्र व्यास तथा जेडीडब्ल्यूए मध्य प्रदेश के सचिव संतोष सराफ उपस्थित रहे। सम्मेलन में सभी बैंकों में समान मूल्यांकन शुल्क, एकरूप कार्य प्रणाली, बीमा सुविधा, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण तथा राष्ट्रीय स्तर पर समान नीति लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। जेडीडब्ल्यूए मध्य प्रदेश के सचिव संतोष सराफ ने कहा कि स्वर्ण मूल्यांकनकर्ता बैंक और ग्राहक के बीच विश्वास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा उन्हें समान पारिश्रमिक, प्रशिक्षण और स्पष्ट कार्य व्यवस्था मिलनी चाहिए। बैंक अधिकारियों ने संस्था की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें उच्च स्तर पर रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गोल्ड अप्रेज़ल वेलफेयर फाउंडेशन एवं इंडिया गोल्ड मेटावर्स के बीच प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही शीघ्र ही दो दिवसीय आधुनिक स्वर्ण परीक्षण प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की गई। संस्था के अध्यक्ष सुनील सोनी एवं सचिव बृजेंद्र (बृजेश) सोनी ने संगठन के विस्तार की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...