Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बकायादारों के नामों की सूची तैयार, होगी कार्रवाई- आयुक्त

बकायादारों के नामों की सूची तैयार, होगी कार्रवाई- आयुक्त

देवास। संपत्तिकर एवं जलकर के बकायादारों से सख्ती से करों की वसुली करने के निर्देश आयुक्त दलीप कुमार ने निगम राजस्व वसुली की टीम को दिए। जिन बकायादारों ने संपत्तिकर व जलकर वसुली के दौरान जमा नही किए है। ऐसे बकायादारों पर कुर्की एवं जप्ती तथा नल कनेक्शन विच्छेद हेतु राजस्व अधिकारी एवं पूरी टीम को कहा तथा जिन नई पाईप लाईन से नल कनेक्शन हो चुके हैं पुरानी पाईप लाईन को बन्द करने के निर्देश दिए साथ ही जिन वार्डाे से जलकर, संपत्तिकर की राशि जमा नही हो रही है उन वार्ड क्षेत्रों को चिन्हीत कर बकायादारों के नामों की सूची तैयार कर इन बकायादारो के विरूद्ध निगम अधिनियम अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव को निर्देश दिए। जिन वसुलीकर्ताओं के द्वारा अपने वार्ड क्षेत्रों से दिये गये वसुली के लक्ष्य अनुसार वसुली नही की जाती है तो उन वसुलीकर्ताओं के वेतन आहरण नही करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी भी आयुक्त ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...