Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी संगठन का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी संगठन का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

देवास। भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी संगठन का स्थापना दिवस समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना भरोसिया की गरिमामयी उपस्थिति में श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक एकता के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माटी पूजन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों, किसान भाइयों एवं सैनिक भाइयों ने राष्ट्रहित, किसान हित तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। मनोज यादव को प्रदेश अध्यक्ष, निशा पंडित को जिला प्रमुख, निक्की  निगम को तहसील अध्यक्ष तथा संगीता सांगवी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा झाबुआ जिले के जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना भरोसिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन किसानों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मनोज यादव प्रदेश अध्यक्ष ,पप्पू भाई झाबुआ जिला अध्यक्ष, यतीश गहलोत झाबुआ जिला उपाध्यक्ष, सोनू सोलंकी पेटलावद तहसील अध्यक्ष, ईश्वर भाई थांदला तहसील अध्यक्ष, हीरामणि शर्मा, संगीता लोधी, उज्जवला व्यास, हर्षा तिवारी, माधुरी जाधव,चेतन जैन जिला अध्यक्ष ,संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान, सैनिक भाई तथा महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की एकता और किसान हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के समापन पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के लिए सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया गया। इसी के साथ भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी संगठन का स्थापना दिवस समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...