देवास। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, मध्यप्रदेश शाखा द्वारा समाज हित में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, मप्र अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अनुमति से भाजपा अजजा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मेन्द्र जाधव को अ.भा. आदिवासी विकास परिषद का देवास जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जाधव शीघ्र ही प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। जाधव की नियुक्ति पर प्रदेशमंत्री अजजा मोर्चा खुशीलाल राठौर, उज्जैन संभाग प्रभारी अजजा मोर्चा राकेश कटारा, परिषद के उज्जैन जिलाध्यक्ष सुरेश पवार, महेश रावत, संजय ठाकुर, रवि छारेल, विक्की गुप्ता, निलेश केलवा, अशोक सिंगार, नरेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र सोलंकी, जीवन यादव, विनोद चौधरी, मनीष सोलंकी सहित परिषद के पदाधिकारियों, समाजजनों एवं इष्टमित्रों ने ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

0 Comments