Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैनों का स्वागत, जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का जताया आभार

भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैनों का स्वागत, जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का जताया आभार
देवास। नगर निगम देवास में नव नियुक्त एल्डरमैन राजेश यादव, प्रिया शर्मा, अर्जुन चौधरी, चेतन योगी, हरीश देवलिया, सचिन सोनी, दिनेश सांखला एवं संतोष वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों का भाजपा का दुपट्टा एवं गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरते हुए सभी जनप्रतिनिधि नगर के विकास, जनसेवा एवं सुशासन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
नवनियुक्त एल्डरमैनों ने कहा कि वे प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष डाक्टर रायसिंह सेंधव, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के विश्वास के लिए आभारी हैं तथा संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए नगर निगम क्षेत्र के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, निगम सभापति रवि जैन, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, जिला महामंत्री विजय सिंह पवार मधु शर्मा, वासुदेव परमार अजब सिंह सेंधव व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...