मध्यप्रदेश में केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त मिले : जीतू पटवारी,,
देवास। देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में और प्रदेश में मुफ्त शिक्षा की मांग को लेकर 14 जुलाई से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर से युवा स्वाभिमान सायक्लोथान रैली का आगाज़ किया है। उक्त रैली के आज देवास आगमन पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में रसुलपुर चौराहे पर रैली की आगवानी की गई। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि शहर के विभिन्न चौराहों पर कांग्रेसजनों द्वारा स्वागत पश्चात सयाजी द्वार पर जीतू पटवारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं है। राहुल गांधी ने देश के छात्रों की शिक्षा की सुरक्षा के लिए देशभर में छात्रों की गूंज अभियान शुरू किया है। इस अभियान का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है, बल्कि मकसद सिर्फ देश के भविष्य को बचाना और संवारना है। प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों का घोर अभाव है, साथ ही 30% क्षेत्र में या तो स्कूल भवन नहीं है और अगर है तो वे खराब है। श्री पटवारी ने आगे कहा कि हम केजी से पीजी तक प्रदेश में मुफ्त शिक्षा की मांग करते हैं। पूरे देश भर में पेपर लीक माफिया सक्रिय है। श्री पटवारी के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ व युवा कांग्रेस के नेता भी देवास पहूंचे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा, देवास प्रभारी सुरेन्द्र सिंह शेरा भैय्या, प्रदीप चौधरी, राजवीर सिंह बघेल, गुरूचरण सिंह सलूजा,जाहिद पठान, भगवान सिंह चावड़ा,इशान राणा, रूपेश कल्याणे, नीरज नागर, दिलीप सिंह सोलंकी,मनोज हेतावल, सुजीत सांगते, रोशन रायकवार, राजेश राठौर, राजा पडियार, अजय सिंह राजोदा, वीरेन्द्र परदेसी,रईस कामदार, मनोज सांगते, दिग्विजय सिंह झाला, आरिफ मेव, गोवर्धन देसाई, सलमान बेग, कल्लू भाई राष्ट्रीय, प्रतिक शास्त्री, हफीज घौसी, अविनाश जेठवा, कविता वर्मा एडवोकेट, डेनी पहलवान, शाजी हाशमी, मोहित शर्मा, अबरार आलम, सैयद आरिफ, प्रथम सिंह पंवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments