ज्योतिष विज्ञान सम्मेलन में एस्ट्रो डॉ. मीना राव सम्मानित
भोपाल, 12 जुलाई। राजधानी भोपाल के मैपकास्ट विज्ञान भवन में कालिदास राष्ट्रीय महर्षि ज्योतिष विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देशभर के प्रतिष्ठित विद्वानों एवं ज्योतिष विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस अवसर पर एस्ट्रो एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. मीना राव को ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृपाराम, ब्रह्मचारी गिरीश, पंडित विनोद गौतम तथा दतिया के महाराज गोविंद देव सहित अनेक विद्वान एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. मीना राव ने आयोजकों एवं सभी विद्वानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने कार्य के लिए नई प्रेरणा बताया।
0 Comments