Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

यूनिसेफ की टीम ने किया विद्यालय का स्वच्छता अवलोकन

यूनिसेफ की टीम ने किया विद्यालय का स्वच्छता अवलोकन

देवास। आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी का यूनिसेफ की टीम ने  स्वच्छता  अवलोकन किया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि स्वच्छ विद्यालय ग्रीन विद्यालय मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की टीम ने अवलोकन किया। 
श्रीमती अनन्या घोषाल, वाश विशेषज्ञ, यूनिसेफ, मध्यप्रदेश श्री यासीन खान, संभागीय सलाहकार, यूनिसेफ,श्री गोपाल गुप्ता, रिसोर्स पर्सन, यूनिसेफ द्वारा विद्यालय के बगीचे, वॉशरूम ,हैंड वॉश स्टेशन ,बच्चों में स्वच्छता की जानकारी, आदि विषयों को लेकर  अवलोकन किया।
वर्ष 2026 के केंद्रीय स्वच्छता अभियान अंतर्गत महाकाल कॉलोनी  विद्यालय को 4 स्टार रैंकिंग मिली है। 2026 27 हेतु  तैयारी के लिए गहन  अवलोकन किया गया। मध्य प्रदेश की टीम द्वारा सभी शिक्षकों और बच्चों से स्वच्छता संबंधी जिज्ञासाओं पर संवाद किया। यूनिसेफ की टीम ने विद्यालय की स्वच्छता हैंड वॉश स्टेशन, शुद्ध पेयजल, बच्चों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बारे में संपूर्ण जानकारी इन सभी पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...