Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बुधवार को भी हुई अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

बुधवार को भी हुई अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
देवास। निगम व यातायात पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से निरंतर की जा रही अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में बुधवार 29 जुलाई को भी शहर के प्रमुख मार्गाे से अस्थाई अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई की गई। व्यवसायकों द्वारा सडकों पर अस्थाई अतिक्रमण कर व्यवसाय किया जा रहा है जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। ऐसे सभी प्रमुख मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटाये जाने से व्यस्ततम मार्गों पर आवागमन सुगम हो सके।  
   निगमायुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में निगम की टीम द्वारा बुधवार को भी मीरा बावड़ी से बालगढ़ चौराहा एवं बालगढ़ चौराहा से विकास नगर चौराहा तक सड़क के दोनों ओर से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अस्थाई अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले व्यवसायकों को स्वयं अपने अतिक्रमण हटाने के लिए निगम द्वारा अलाउंसमेंट सूचना के साथ अपील भी की जा रही है। व्यवसायकों द्वारा हटाये गये अतिक्रमणों को पुनरू नहीं करने की हिदायत भी व्यवसायकों को दी गई। कार्रवाही के दौरान रिमूवल टीम अधिकारी हेमन्त उबनारे, अबरार शेख के साथ पूरी टीम उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...