Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आयुक्त दलीप कुमार ने की समयावधि पत्रों और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा,, योजनाओं में प्रगति लाने और अवैध अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

आयुक्त दलीप कुमार ने की समयावधि पत्रों और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा,,
 योजनाओं में प्रगति लाने और अवैध अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

देवास : नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने सोमवार को निगम बैठक हॉल में समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को लंबित कार्यों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में पीएम स्वनिधि योजना के तहत हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने, क्रेडिट कार्ड, श्रमयोगी मानधन योजना के आवेदनों की संख्या बढ़ाने तथा संबल योजना के लंबित आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए। ई-केवाईसी में प्रगति लाने को भी कहा गया।
आयुक्त ने शहर में आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला पहुंचाने और गौशाला में भूसा व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुक्तिधाम पर लकड़ी और कंडे की पर्याप्त उपलब्धता रखने को भी कहा।
अमृत हरित अभियान के अंतर्गत किए गए पौधारोपण और जीओ टैगिंग की जानकारी लेते हुए आयुक्त ने अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण करने के निर्देश उद्यान विभाग प्रभारी को दिए।
अवैध से वैध नल कनेक्शन और सीवरेज कनेक्शन पर फोकस करने के निर्देश उपयंत्रियों को दिए गए। जर्जर भवनों के स्वामियों को अंतिम नोटिस जारी कर, स्वयं नहीं तोड़ने पर निगम द्वारा तोड़ने की कार्रवाई करने को कहा गया। एबी रोड पर यातायात सुधार के लिए अस्थाई अतिक्रमण हटाने और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश रिमूवल गैंग प्रभारी को दिए।
सीवरेज लाइन से जुड़ने वाली नालियों के स्थान चिन्हित कर वहां चेम्बर बनाकर जाली लगाने के निर्देश सहायक यंत्री जगदीश वर्मा एवं सौरभ त्रिपाठी को दिए। समयावधि वाली सड़कों में सुधार और चेम्बरों का लेवल ठेकेदार से कराने को कहा। नई सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता और सीवरेज चेम्बरों के लेवल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश सभी उपयंत्रियों को दिए गए।
विद्युत खपत नियंत्रित रखने के लिए पंपों की दक्षता पर ध्यान देने के निर्देश विद्युत उपयंत्रियों को दिए। पीएमएवाई के तहत लाभार्थियों की लंबित जीओ टैगिंग समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा गया। नई कॉलोनियों में रहवासी संघ बनाने और कम्पाउंडिंग कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश कॉलोनी सेल के रणजीतसिंह पंजाबी को दिए।
एमजी रोड पर जनता बैंक से सुभाष चौक तक सड़क पर जमी मिट्टी साफ कराने के निर्देश उपयंत्री श्याम सुंदर रघुवंशी को दिए। शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए खुले प्लॉट कवर करने, साफ-सफाई बढ़ाने और सीवरेज कनेक्शन में प्रगति लाने के निर्देश सभी स्वच्छता निरीक्षकों को दिए।
टीएल और सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त नाला सफाई, अस्थाई अतिक्रमण, आवारा श्वानों को पकड़ने, खुले नालों में सुधार, वार्ड 7 में चेम्बर सुधारने और कचरा संग्रहण वाहनों के समय में सुधार संबंधी शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश आयुक्त ने दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...