देवास: मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अंतर्गत देवास पुलिस के अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने कहा कि पदोन्नति प्रत्येक अधिकारी के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य का सम्मान है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदोन्नत अधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करते हुए देवास पुलिस की कार्यकुशलता एवं जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत*
श्री श्याम चंद्र शर्मा,
श्रीमती सुनिता कटारा,
श्री मनोज कुमार सिंह,
निरीक्षक (TI) पद पर पदोन्नत श्री जीवन भिण्डोरे,"रिजर्व इंस्पेक्टर (RI) पद पर पदोन्नत श्री राहुल चंदेले,श्री गोविंद सिंह गौड़
देवास पुलिस परिवार ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

0 Comments