दक्षिण कोरिया में ओपन सॉफ्टटेनिस टूर्नामेंट में देवास के जय मीणा ने जीता कांस्य पदक
देवास। विश्वामित्र अवार्डी एवं भारतीय सॉफ्टटेनिस टीम के कोच सुदेश सांगते ने बताया कि दक्षिण कोरिया के सनचांग में खेली गई अंतरराष्ट्रीय ओपन सॉफ्टटेनिस टूर्नामेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवास के जय मीणा ने सिंगल्स में कांस्य पदक जीत कर भारत के मान को बढ़ाया। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सॉफ्टटेनिस में भारतीय खिलाड़ीयो अपने दृढ़ संकल्प और जीतने का जज्बा सॉफ्टटेनिस की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।इस ताकत को प्रोत्साहित किया युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का ह्रदय से धन्यवाद। खिलाड़ी जय मीणा के इस प्रदर्शन पर देवास शाजापुर लोकसभा के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने सॉफ्टटेनिस खेल सहित जिले के विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को हर सम्भव सहयोग करने की कोशिश का पूर्ण आश्वासन दिया। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ की अध्यक्ष आयुषी देशमुख,भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, संघ की उपाध्यक्ष डॉ समीरा नईम, खेलगुरु राधेश्याम सोलंकी,म प्र सॉफ्टटेनिस संघ की सचिव श्रीमती माया सांगते, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, श्रीकांत उपाध्याय, जिला सॉफ्ट टेनिस संघ के अध्यक्ष महेश चौहान ,कोच गौरव कदम,प्रवीण सांगते, प्रीति पवार,कमल ठाकुर आदि बधाई दी।
0 Comments