खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच कार्रवाई कर दूध व अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
देवास 25 जुलाई 2026/आगामी त्योहारों को देखते हुए कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सघन निरीक्षण और जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसी श्रृंखला में निरीक्षण दल द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए हैं।
निरीक्षण दल द्वारा देवास में कार्रवाई करते हुए मुकाती दूध डेयरी, महेन्द्र दूध डेयरी, श्री कृष्णा दूध भंडार, संजय मिल्क प्रोडक्ट्स प्रा. लि. से दूध, टोंकखुर्द में श्री मॉडर्न डेयरी एण्ड एग्रो प्रोडक्ट्स, पटेल दूध डेयरी तथा सोनकच्छ में दिनशा फूड्स प्रा. लि. और श्री बालाजी डेयरी से दूध के नमूने लिए गए। ल इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश वास्केल द्वारा कन्नौद क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर श्री मॉडर्न दूध डेयरी से दूध एवं घी, जय किसान एग्रो प्रोडक्ट से दूध तथा मेव दूध डेयरी से दूध के नमूने लिए गए। विभाग द्वारा इन सभी नमूनों को विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेज दिया गया है। विभाग द्वारा निरीक्षण कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

0 Comments