Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

'प्रारंभ-2026' : नए आयकर अधिनियम 2025 पर देवास में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

'प्रारंभ-2026' : नए आयकर अधिनियम 2025 पर देवास में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित
 
देवास : करदाताओं को नए कानून की जानकारी देने के उद्देश्य से आयकर विभाग द्वारा सोमवार को देवास में *'प्रारंभ-2026' आयकर जागरूकता एवं संवाद आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम श्रीमती मोना मोहंती, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, म.प्र. एवं छ.ग., भोपाल* के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रवीण रावल, प्रधान आयकर आयुक्त-1, इंदौर ने की। इस अवसर पर बालमुकुंद गट्टानी, संयुक्त आयकर आयुक्त, परिक्षेत्र-1, उज्जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में देवास के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।
आयोजन का उद्देश्य आयकर अधिनियम, 2025 की प्रमुख विशेषताओं, सरल अनुपालन प्रक्रियाओं और व्यवहारिक पहलुओं के संबंध में करदाताओं व व्यवसायिक वर्ग को जागरूक करना था।
 श्री प्रवीण रावल ने नए अधिनियम के उद्देश्यों एवं प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सरल एवं करदाता-हितैषी कर व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।  
श्री बालमुकुंद गट्टानी ने प्रतिभागियों से अपील की कि वे अन्य करदाताओं को भी नए अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराएं।  
श्रीमती प्राची ऐलावाधि मिश्रा, आयकर उपआयुक्त, वृत्त-1 (1), उज्जैन ने 'कर साथी' जैसे एआई टूल एवं 'कर सेतु' की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश तिवारी आयकर अधिकारी-1, देवास ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...