Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कोच मोना धाकड़ के मार्गदर्शन में अस्मिता लीग 2026 में सिटी कॉन्वेंट रग्बी टीम की शानदार सफलता

कोच मोना धाकड़ के मार्गदर्शन में अस्मिता लीग 2026 में सिटी कॉन्वेंट रग्बी टीम की शानदार सफलता
देवास: अस्मिता लीग 2026  में सिटी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की रग्बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान एवं अंडर-18 बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि में टीम की कोच मोना धाकड़ की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही।
पिछले वर्ष प्रतियोगिता में हार का सामना करने के बाद कोच मोना धाकड़ ने खिलाड़ियों के साथ निरंतर मेहनत करते हुए उनकी तकनीक, फिटनेस, अनुशासन और टीमवर्क पर विशेष ध्यान दिया। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से खिलाड़ियों ने इस वर्ष बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-15 टीम में सान्वी मोरसरे, यशस्वी जायसवाल, सोनम सोलंकी, दिव्या झाला, दिव्यांशी दुरापे, पूनम पटेल एवं आकृति सिंह शामिल रहीं। अंडर-18 टीम में रिजबा शेख, रेखा सोलंकी, सोनम सोलंकी, नव्या पाटवा, तृप्ति जसौना, अनमोल गोस्वामी एवं समृद्धि परिहार ने प्रतिनिधित्व किया।
विद्यालय परिवार ने कोच मोना धाकड़ एवं सभी खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...