गायत्री महायज्ञ के द्वारा ही घर में सद्गुणों का आगमन-गायत्री परिवार,
पावन गृह गृह गायत्री महायज्ञ चामुंडा नगर के 26 घरों में संपन्न,,मातृ जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजन,,
देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देशभर में बड़ी श्रद्धा और उमंग के साथ पावन गृह गृह गायत्री महायज्ञ संपन्न हो रहे हैं जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा संवर्धन, सत्प्रवृत्तियों से जोड़ना और कुप्रथाओं से समाज को मुक्त करना है, इसी कड़ी में देवास के चामुंडा नगर में बड़ी श्रद्धा एवं उमंग से 26 घरों में पावन गृह गृह गायत्री महायज्ञ संपन्न हुए। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि पावन श्रावण माह में गायत्री परिजनों ने पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ 26 घरों में पावन गृह गृह गायत्री महायज्ञ संपन्न किए साथ ही उनको परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य, देव स्थापना फोटो एवं गायत्री मंत्र लेखन की पुस्तिका भी भेंट की। गायत्री परिवार जिला युवा समन्वयक प्रमोद निहाले एवं केन्द्रीय वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश आचार्य ने यज्ञ के दौरान कहा कि यज्ञ द्वारा ही सद्गुणों और सत्प्रवृत्तियों का आगमन होता है क्योंकि यज्ञ में दक्षिणा के रूप में एक बुराई त्यागी जाती है और एक अच्छाई ग्रहण की जाती हैं इसी कारण परिवार देव परिवार के रूप में उभरने लगता है और लगातार परिवार में गायत्री साधना और यज्ञ द्वारा धार्मिक वातावरण निर्मित होता है जिससे परिवार में सकारात्मक चिंतन शुरू हो जाता है! गायत्री परिवार की सरिता पाटीदार एवं लता खंडेलवाल बताती है कि भारतीय संस्कृति के माता-पिता गायत्री और यज्ञ है इनके बिना परिवार में सुख समृद्धि की कल्पना नहीं की जा सकती है। पावन गृह गृह गायत्री महायज्ञ में यजमानों ने बड़ी संख्या में नशा मुक्ति के संकल्प लिए और गायत्री साधना से जुड़ने का मन बनाया। आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य रामनिवास कुशवाह, ओ. पी. श्रीवास्तव, प्रदीप दुबे, विक्रमसिंह राजपूत, देवीशंकर तिवारी, दिलीपसिंह सोलंकी, सुरेश बालपांडे, सालिगराम सकलेचा, कांतिलाल पटेल, ज्ञानदेव बोडखे, दुर्गा पटेल, श्रद्धा निहाले, नंदिनी,अन्नू पटेल, छबि, लक्ष्मण पटेल, कार्तिक लोधी, अंशराज सहित अनेकों परिजनों का सहयोग रहा। आयोजन की सूत्रधार महिला मंडल की शीला श्रीवास्तव, तारा चौहान एवं शकुन्तला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

0 Comments