अमलतास अस्पताल में 3 से 8 अगस्त तक विशाल आर्थराइटिस कैंप, मिलेगा निःशुल्क परामर्श एवं जांच
देवास : जोड़ों, हड्डियों और गठिया बाय रोग से परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर। अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, देवास* द्वारा *3 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक 6 दिवसीय 'विशाल आर्थराइटिस कैंप' का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के दौरान सभी मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा बिल्कुल निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।
अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञों की टीम मरीजों का परीक्षण एवं उपचार करेगी। यह शिविर विशेष रूप से *गठिया बाय, घुटनों-कमर-गर्दन-कंधे-कूल्हे-एड़ी में दर्द व सूजन, साइटिका और नसों के दर्द* से पीड़ित लोगों के लिए लाभदायक रहेगा।
कैंप के दौरान मरीजों को आधुनिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनमें *घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण (TKR & THR), दर्द निवारक ब्लॉक इंजेक्शन थेरेपी, दूरबीन विधि से जोड़ों की जांच, रीढ़ की हड्डी का उपचार और एडवांस फिजियोथेरेपी* शामिल हैं।
डॉक्टरों की सलाह पर X-Ray और ब्लड टेस्ट की बुनियादी जांचें निःशुल्क की जाएंगी। वहीं अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए MRI जांच की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध रहेगी।
अमलतास अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया कि गलत जीवनशैली और बढ़ती उम्र के कारण हड्डियों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। समय पर उपचार न मिलने पर ये गंभीर रूप ले लेती हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यदि कोई जोड़ों या हड्डियों के दर्द से परेशान है तो इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। हमारी विशेषज्ञ टीम आपकी सेवा के लिए तत्पर है।

0 Comments