देवास - समीपस्थ ग्राम बालोदा के शा.मा.वि. बालोदा में वर्षों से शा. प्रा.वि.लसुड़िया नजदीक में अपनी सेवाएं दे रहें, शाला मर्ज होने पर शा. प्रा. वि. बालोदा से वरिष्ठ शिक्षक लाखनसिंह ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजली कर्डेकर ने की। मुख्यअतिथि नाविमं क्रमांक 1 से संकूल सहसमन्वयक साक्षरता जितेन्द्रसिंह ठाकुर रहें। विशेष अतिथि सर्व श्रीमती प्रिती सक्सेना,श्रीमती नेहा देशपाण्डे, शिक्षक मनोज चौधरी,मोहम्मद हुसैन रहें। विद्यालय के समस्त शिक्षक,कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहें।लाखनसिंह ठाकुर 39 वर्षों से लसुड़िया नज़दीक एवं बाद में बालोदा में शिक्षण कार्यकाल पूर्ण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास के लिए अहम भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शॉल, श्रीफल, स्मृतिचिन्ह और देवास माताजी के चित्र और माताजी की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने श्री ठाकुर के उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। श्री ठाकुर ने विदाई भाषण में भावुक होते हुए सहयोग और सम्मान के लिए विद्यालय परिवार का आभार माना।कार्यक्रम का संचालन प्राधिकृत अधिकारी संतोष बारोलिया ने किया। आभार शाप्रावि प्रधानाध्यापक मोहम्मद हुसैन ने माना।

0 Comments