Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कारगिल विजय दिवस पर शहीद संजय मीणा के स्मारक पर वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजली,, सैनिक संगठन देवास की टीम ने 2 मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को किया नमन*

कारगिल विजय दिवस पर शहीद संजय मीणा के स्मारक पर वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजली 
 
सैनिक संगठन देवास की टीम ने 2 मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को किया नमन*
देवास 26 जुलाई 2026: कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर सैनिक संगठन देवास की टीम ने अमर शहीदों को याद करते हुए सवरसी कुलाला में निर्माणाधीन अमर शहीद संजय जी मीणा के स्मारक पर वृक्षारोपण किया। साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में शहीद संजय मीणा के पूज्य पिताजी, उनके बच्चे, गांव के सरपंच, उपसरपंच, पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समाजसेवी रघुवीर जी पटेल, नवयुवक मनीष कामदार और पंकज चौधरी भी इस अवसर पर मौजूद थे।
सैनिक संगठन देवास से कप्तान राजेंद्र सिंह, मनोहर सोलंकी, बलबीर सिंह परिहार, जितेंद्र प्रजापति, चंद्रप्रकाश, अजय पवार,अर्जुन तंवर, मोहन गुनावत, भरत पाटीदार, राजबहादुर राठौर, रामप्रसाद मीणा, दिलवर राजपूत, अमर सिंह राजपूत, इमरान खान, शेखर चौधरी एवं मध्य प्रदेश पुलिस के राजेंद्र पटेल ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के शहीदों का बलिदान देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ शहीदों की स्मृति को जीवित रखने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...