Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विद्यार्थी की सफलता में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण – कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ------------सफलता न केवल भविष्य संवारती है, बल्कि परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति बदल देती हैं------------महारानी चिमनाबाई स्कूल की छात्रा दुर्गा सोनी ने लिया कलेक्टर श्री ऋतुराज का साक्षात्कार,उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

विद्यार्थी की सफलता में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण – कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह
------------
सफलता न केवल भविष्य संवारती है, बल्कि परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति बदल देती हैं
------------
महारानी चिमनाबाई स्कूल की छात्रा दुर्गा सोनी ने लिया कलेक्टर श्री ऋतुराज का साक्षात्कार,
उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान
देवास, 29 जुलाई 2026/ [शकील कादरी] कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह की उपस्थिति में महारानी चिमनाबाई शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल देवास में रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत विशिष्ट व्यक्ति साक्षात्कार और शिक्षक सम्मान आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री ऋतुराज ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य के साथ किया गया प्रयास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा, उनके आत्मनिर्भर बनने और जीवन में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि आज का दिन गुरुओं को समर्पित है और जब गुरु व शिष्य मिलकर प्रयास करते हैं, तो परिणाम हमेशा सकारात्मक आते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्र जीवन में यदि कोई विद्यार्थी कुछ बड़ा हासिल करता है, तो उसके पीछे शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कक्षा 12वीं की छात्राओं को विशेष रूप से मार्गदर्शित करते हुए कहा कि यह समय उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौर है। यहाँ की गई मेहनत के दम पर ही वे देश के बेहतरीन और प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि वे अपना एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए जुट जाएं। छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि जब आप जीवन में आगे बढ़कर सफल होते हो, तो यह पूरे परिवार के लिए अत्यंत गर्व की बात होती है। उन्होंने कहा कि आपकी सफलता न केवल आपके भविष्य को संवारती है, बल्कि पूरे परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को भी मजबूत और बेहतर बनाती है।

इस दौरान विद्यालय की हस्तलिखित पत्रिका की परंपरा के तहत स्कूल की छात्रा दुर्गा सोनी ने कलेक्टर श्री ऋतुराज का विशेष और प्रेरणादायक साक्षात्कार लिया। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशासनिक सफर, अध्ययन के दौरान आने वाली चुनौतियों और समय प्रबंधन पर अपने अनुभव खुलकर साझा किए।

गुरुपूर्णिमा के विशेष अवसर पर विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले 21 शिक्षकों का सम्मान किया गया। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति के संवर्धन का संदेश दिया।  सम्‍मान कार्यक्रम में स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य श्री राजू सातपुते द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम दुबे ने किया तथा और आभार श्री संजय जोशी द्वारा माना गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...