द हिमालय एकेडमी में
श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा उत्सव
देवास : आज दिनांक 29.07.2026, बुधवार को द हिमालय एकेडमी में गुरुपूर्णिमा उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक बन गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर एवं श्रीफल प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, स्वागत गीत, भक्ति गीत, प्रेरणादायक भाषण, कविता, समूह नृत्य, लघु नाटिका एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। विद्यार्थियों की मनमोहक एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान अनेक विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को अपने विचारों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों में कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण कर उन्हें जीवन में सही दिशा प्रदान करते हैं। शिक्षकों ने भी गुरुपूर्णिमा के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है।
अन्त में सभी विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ बनाए रखने एवं ज्ञान, संस्कार तथा नैतिक मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया।

0 Comments