Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

43 वर्षों की सेवाओं के बाद सेवानिवृती पर अनीस शेख को भावभीनी विदाई

43 वर्षों की सेवाओं के बाद सेवानिवृती पर अनीस  शेख को भावभीनी विदाई
देवास। पीएम श्री हाई स्कूल, इटावा के अंग्रेज़ी विषय के उच्च श्रेणी शिक्षक अनीस  शेख को 43 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्ति पर संस्था परिवार द्वारा भावभीनी विदाई एवं सम्मान प्रदान किया गया। संस्था के शिक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि श्री शेख ने विद्यालयीन कार्यों के साथ-साथ उत्कृष्ट विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षाओं से संबंधित समस्त दायित्वों का भी पूरी निष्ठा एवं दक्षता के साथ निर्वहन किया। वे एक उत्कृष्ट बैडमिंटन खिलाड़ी भी रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं  प्राचार्य अजय सोलंकी ने की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य दीपक शुक्ला थे। विशेष अतिथियों में सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रतिभा गुप्ता, राजेंद्र सिंह सोलंकी, आदिल पठान, मिर्जा मुशाहिद बेग, प्रदीप राणा, पवन पटेल एवं भावेश कानूनगो उपस्थित रहे। संस्था की प्रभारी प्राचार्य सविता यादव ने प्रशस्ति-पत्र का वाचन किया तथा श्री शेख का पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मान किया। मुख्य अतिथि दीपक शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि अनीस शेख ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में समर्पण, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक दायित्व का उत्कृष्ट निर्वहन किया है। अध्यक्षीय उद्बोधन में अजय सोलंकी ने कहा कि अनीस शेख सरल, सहज और सौम्य व्यक्तित्व के धनी हैं। उनका व्यवहार सदैव मधुर, सहयोगपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा है। अपने सम्मान से अभिभूत अनीस मोहम्मद शेख ने सभी अतिथियों, सहकर्मियों एवं संस्था परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं सद्भावनाएँ सदैव उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत गजेंद्र परमार ने किया। संचालन राजेश वर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन विनय गोखे ने किया। इस अवसर पर संस्था के अरुणा मिश्रा, ताहीरा खान, प्रतिभा मालवीय, कुंता चौहान, राजकुमार परमार सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...