Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कृष्ण ने किया महादेव का अभिषेक, महादेव ने किया श्रीकृष्ण का श्रृंगार; 500 श्रद्धालुओं ने लिया अनूठे आयोजन में भाग

कृष्ण ने किया महादेव का अभिषेक, महादेव ने किया श्रीकृष्ण का श्रृंगार; 500 श्रद्धालुओं ने लिया अनूठे आयोजन में भाग
देवास। भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान महादेव के दिव्य मिलन के भाव को समर्पित कृष्ण-हर मिलन महोत्सव का आयोजन रविवार को प्रातः 9 बजे मल्हार स्मृति मंदिर, सयाजी द्वार पर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में किया गया। देवास में पहली बार आयोजित इस अनूठे आयोजन में करीब 110 परिवारों के 500 श्रद्धालुओं ने अपने घरों से लड्डू गोपाल एवं शिवलिंग लाकर विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक किया। आयोजनकर्ता प्रवीण वर्मा एवं जयेश पड़ियार ने बताया कि कार्यक्रम में लड्डू गोपाल एवं भगवान महादेव का अभिषेक-पूजन, दिव्य श्रृंगार तथा संकीर्तन किया गया। पूजन में लगभग 31 प्रकार की पूजन सामग्री का उपयोग किया गया। विशेष बात यह रही कि आयोजन में श्रीकृष्ण द्वारा महादेव के अभिषेक तथा महादेव द्वारा श्रीकृष्ण के श्रृंगार के दिव्य भाव को साकार किया गया। कार्यक्रम में उज्जैन स्थित श्री मदनमोहन जी मंदिर के परम पूज्य श्री गिरीश गोविंद शर्मा का पावन सान्निध्य रहा। उन्होंने व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को पूजन पद्धति की जानकारी देते हुए पूजा के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों से अवगत कराया तथा विधि-विधान से हरि-हर का पूजन एवं अभिषेक करवाया। पूजन के पश्चात संकीर्तन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर होकर नृत्य करते नजर आए। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला महामंत्री राजेश यादव, पार्षद अजय तोमर एवं अजय पड़ियार उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सनातन संस्कृति में भगवान श्रीकृष्ण और भगवान महादेव के एकत्व एवं समरसता का सुंदर संदेश देने वाला आयोजन बताया। कार्यक्रम में शामिल परिवारों ने देवास में पहली बार आयोजित इस भव्य एवं अनूठे कृष्ण-हर मिलन महोत्सव की सराहना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि एक ही मंच पर श्रीकृष्ण और महादेव के दिव्य स्वरूपों का पूजन एवं हरि-हर मिलन का भाव अत्यंत आध्यात्मिक एवं आनंददायक अनुभव रहा। इस अवसर पर शुभम वर्मा, बिट्टू सत्यम, हरिओम माली, एल्डरमैन संतोष वर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, सुदेश सांगते, भोजराज ठाकुर, ईश्वर परासिया, श्रवण चावड़ा, नीरज चौहान, गौरव दुबे, धीरेंद्र दवे, वासुदेव परमार, धनराज परमार, रोहित चौहान, राहुल हरोड़े, दिनेश उपाध्याय, केशव शर्मा, रविन्द्र ठाकुर, अंकित भंडारी, रोहित चौरसिया, अंकित जी गुप्ता, शांतनु चौधरी, अरुण अडसूल, आकाश प्रजापति, प्रवीण प्रजापति एवं अनुराग पड़ियार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...