Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 53.8 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 53.8 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद
देवास : कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।  जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने गत दिवस वृत्त देवास (अ) में मुखबिर से सूचना के आधार पर ग्राम सलामखेड़ी तहसील देवास में रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 04 पेटी देशी मदिरा प्लेन, 01 पेटी देशी मदिरा मसाला एवं 49 पाव विदेशी मदिरा लंदन व्हिस्की जिसकी कुल मात्रा 53.8 बल्क लीटर देशी/विदेशी मदिरा बरामद की गई, जो अवैध रूप से संग्रह कर रखी हुई थी जो मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) का उल्लंघन होने से अभियुक्त विकास के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l कार्यवाही में जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 29000 रुपये है l
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, दीपक धुरिया एवं राजाराम रायकवार आबकारी आरक्षक, निहाल खत्री, निकिता परमार एवं सविता शामिल थे। इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...