देवास : कैंसर के प्रति लोगों में डर के बावजूद समय पर उपचार से इस बीमारी को मात दी जा सकती है। इसका उदाहरण 58 वर्षीय श्री शफीक बने हैं, जिन्होंने रेक्टम कैंसर से सफलतापूर्वक जंग जीती।
श्री शफीक को रेक्टम कैंसर की पुष्टि के बाद अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, देवास में विशेषज्ञ टीम द्वारा एब्डोमिनोपेरिनियल रिसेक्शन (APR) की जटिल सर्जरी की गई। यह ऑपरेशन ऑन्कोसर्जन डॉ. उमेश जेठवानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
सर्जरी में डॉ. अकबर अली, डॉ. हेमन्त मित्तल, डॉ. प्रिया सहित डॉ. शफाक, डॉ. विजय, डॉ. शुभम, डॉ. कौशल और पूरी ऑपरेशन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और वे स्वस्थ होकर घर लौटे।
डॉ. उमेश जेठवानी ने कहा कि रेक्टल कैंसर का समय पर निदान और विशेषज्ञ उपचार से मरीज को बेहतर जीवन मिल सकता है। कैंसर से डरने के बजाय समय पर जांच जरूरी है।
अमलतास अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया ने कहा कि हमारी विशेषज्ञ टीम कैंसर मरीजों के उपचार के लिए निरंतर समर्पित है। शफीक जी की सफल सर्जरी इस बात का प्रमाण है कि सही समय पर इलाज और सकारात्मक सोच से कैंसर पर विजय पाई जा सकती है।

0 Comments