साईनाथ मेमोरियल स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
देवास : साईनाथ मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं पालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे !
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों,सांस्कृतिक नाटिकाओं की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने सम्मोहक, एकाग्रता और अनुशासन से भरपूर मंडला योग नृत्य भी प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा।
पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाने के लिए विद्यार्थियों ने विशेष नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। वहीं कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से "नशे से दूरी है, जरूरी" का संदेश दिया। नाटिका में दिखाया गया कि किस प्रकार युवा नशे से दूर रहकर स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाजी शमशाद अहमद कादरी एवं हज्जानी बदरूननिशा उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों पालकों एवं स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की,
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्राओं इशिका केथवास एवं अल्फा मंसूरी ने किया। प्राचार्य मिश्कात शकील ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित एवं ईमानदारी से जीवन जीने की सलाह दी।
संचालक शकील कादरी ने स्वतंत्रता दिवस की महत्वता को समझाते हुए विद्यार्थियों को जरूर त पड़ने पर देश के प्रति अपना सर्वत्र निछावर करने की सीख दी,,उपस्थित जन को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

0 Comments