Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मध्यप्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनीं देवास की आशी वर्मा, नगर जनहित सुरक्षा समिति ने किया सम्मान

मध्यप्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनीं देवास की आशी वर्मा, नगर जनहित सुरक्षा समिति ने किया सम्मान
देवास। नगर जनहित सुरक्षा समिति के सदस्य सुभाष वर्मा की पुत्री आशी वर्मा का मध्यप्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ है। उनके चयन होने पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर समिति के सदस्यों ने उनके निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किए, मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं देकर सम्मान किया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि आशी वर्मा की यह सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल कर परिवार एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल पुलिस सेवा की कामना की।
नगर जनहित सुरक्षा समिति अनिल सिंह बैस व विनोद सिंह गौड़ ने कहा, आशी वर्मा की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हमें विश्वास है कि वे एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में समाज की उत्कृष्ट सेवा करेंगी तथा युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी।
इस अवसर पर विजयसिंह तंवर, सुनीलसिंह ठाकुर,  तकीउद्दीन काजी, सुरेश रायकवार, रफीक पठान, अनूप दुबे, सत्यनारायण यादव, उमेश राय सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने सुभाष वर्मा एवं उनके परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आशी वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...