Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जश्न ईद मिलादुन्नबी मनाने को लेकर सीरत कमेटी की हुई बैठक

जश्न ईद मिलादुन्नबी मनाने को लेकर सीरत कमेटी की हुई बैठक

 देवास; जश्न ईद मिलादुन्नबी मनाए जाने को लेकर सीरत कमेटी की मीटिंग शाही जामा मस्जिद में हुई ।
बैठक शहर काजी देवास सीनियर नोमान अहमद अशरफी साहब शहर जूनियर काजी अब्दुल कलाम फारूखी साहब. सुल्तान असरार अहमद अशरफी साहब की सरपरस्ती में हुई  मुफ्ती जरीफ अहमद साहब की सदारत में हुई बैठक में हाफिज मकबूल साहब ने कुरआन की तिलावत और नात शरीफ पढ़कर मीटिंग का आगाज किया।
सीरत कमेटी के सदर शकील पठान पत्रकार ने बताया की इस अवसर पर कमेटी के जनरल सेकेट्री डॉ. फहीम अहमद अशरफी ने पिछले साल जश्न और जलसे का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
ईद मिलादुन्नबी और बेतहर और शानदार मनाने को लेकर सभी ने अपने विचार  साझा किए शहर काजी श्री  अशरफी ने चार दिवसीय जश्न  पर अपनी बात  रखते हुए कहा कि अल्लाह रब्बुल आलमीन ने जिसके सदके में इस दुनिया को बनाया उसका  उसकी मिलाद का जश्न भी ऐतिहासिक मनाया जाना चाहिए। सुल्तान असरार अहमद अशरफी साहब ने कहा कि काजी इरफान अहमद अशरफी साहब जिस जोश और खरोश के साथ ईद मिलादुन्नबी मनाने थे हमें भी उसी जज्बे के साथ ईद मिलादुन्नबी के जश्न मनाना है।अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में मुफ्ती जरीफ अहमद साहब ने हुजूर की सीरत बयान की ओर सभी से आव्हान किया कि हुजूर की  सुन्नत पर सभी अमल करे 
इस अवसर पर वरिष्ठ एडवोकेट मिर्जा मसूउद अहमद अब्दुल हफिज घोसी, सईद खान अशरफी, बाबू भाई बीके,मुस्तकीम पटेल इदरीस गौरी, पार्षद वसीम हुसैन, बब्बू खान अशरफी, परवेज़ विनर  राजा कुरैशी  हाजी जाहिद सागर, सोहेल अली, बिट्टू कुरैशी, पीर अब्दुल गनी की कमेटी  हाजी शहीद गोलू भाई, इकबाल खान इब्राहिम कुरैशी, अनवर खान रिजवी ,हाजी शेरू काका सलीम उस्ताद , रईस संजरी, शाकिर ठेकेदार सैय्यद समीर अली, गुड्डू पटेल अबरार सर पैराडाइज, डॉ. शरीफ जमाल सैय्यद अमान अली शहजाद मुक़दम, मुन्ना खान मैकेनिक,  सलीम उस्ताद आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...