Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कुश्ती में कुणाल ने दर्ज की शानदार जीत, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

कुश्ती में कुणाल ने दर्ज की शानदार जीत, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

देवास। शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित कुश्ती मुकाबलों में देवास के युवा पहलवान कुणाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर कुणाल का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए देवास जिले की टीम में हुआ है। कुणाल का चयन 17 वर्ष से कम बालक वर्ग में किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, देवास द्वारा जारी कार्यालयीन आदेश में कुणाल को चयनित खिलाड़ियों की सूची में शामिल करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए देवास जिले की टीम में स्थान दिया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 अगस्त 2026 को उज्जैन में किया जाना है। कुणाल की इस उपलब्धि पर संस्था श्री विश्व राजा द्वारा उसका स्वागत एवं सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया। संस्था के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कुणाल जैसे होनहार छात्र ही आगे देश का भविष्य हैं साथ ही कुणाल के पिता पत्रकार जयप्रकाश भाटिया की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा बच्चे के लिए उनका समर्पण सराहनीय है उनकी प्रेरणा से ही आज कुणाल कुणाल विजय हुआ है। संस्था पदाधिकारियों ने कुणाल को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देवास जिले का नाम रोशन करने की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मिश्रा, भाजपा नेता जुगनू गोस्वामी, अरविंद त्रिवेदी, प्रवीण मंडलोई, जितेंद्र हर्ड, प्रखर आदि ने कुणाल का स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की। कुणाल को परिजनों, शिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने बधाई प्रेषित की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...