Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा,,शहर के प्रमुख मार्गों से उत्साहपूर्वक निकली तिरंगा यात्रा; विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, कलेक्टर-एसपी और हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों सहित स्थानीय नागरिक हुए शामिल

देवास में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा,,

शहर के प्रमुख मार्गों से उत्साहपूर्वक निकली तिरंगा यात्रा; विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, कलेक्टर-एसपी और हजारों की  संख्या में स्कूली बच्चों सहित स्थानीय नागरिक हुए शामिल
देवास :जिले में "हर घर तिरंगा अभियान-2026" पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। अभियान के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देवास में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा नेतृत्व में सावन की फुहार और देशभक्ति गीतों की धुन के बीच जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली बच्चे, खिलाड़ी तथा सभी आयु वर्ग के नागरिक तिरंगा लहराते हुए यात्रा में उत्साह से शामिल हुए। तिरंगा यात्रा श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम से शुरू होकर भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, नयापुरा, सुपर मार्केट, जवाहर चौक, मंडी धर्मशाला से भोपाल चौराहा होते हुए श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में आकर समाप्त हुई।
प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशव्यापी 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। जब हाथों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकलते हैं, तो हर नागरिक को गर्व होता है। वर्तमान में पूरे मध्य प्रदेश में इसी देशभक्ति की भावना के साथ भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिसमें जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए कहा कि आज हम सभी को उन शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करना चाहिए। उन्हीं की शहादत और वीरता के कारण आज हमारा देश सुरक्षित है और हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने नागरिकों से अपील की कि 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि अपने-अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा लहराएं। यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी कृतज्ञता और एकजुटता को प्रदर्शित करने का माध्यम है। उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया वे अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनका संरक्षण भी करें।
तिरंगा यात्रा में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, श्री रायसिंह सेंधव, सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, नगर निगम आयुक्‍त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी व शिक्षा विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण, स्कूलों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक संस्थाएं, पत्रकारगण, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केन्द्र एवं शहर के गणमान्‍य नागरिक शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...