Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर सलामी ली,,देवास में उल्लास और गरिमापूर्ण मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवसदेशभक्ति से भरे गीतों पर छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुतियां

 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर सलामी ली,,

देवास में उल्लास और गरिमापूर्ण मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस,,
देशभक्ति से भरे गीतों पर छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुतियां
देवास : स्‍वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्‍य अतिथि के तौर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
मंत्री श्री विजयवर्गीय ने परेड का निरीक्षण किया, इस दौरान कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद भी उनके साथ मौजूद रहे। परेड निरीक्षण उपरांत सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। जिसके बाद परेड कमांडर श्री रणजीत ठाकुर के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। परेड के बाद मंत्री श्री विजयवर्गीय ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त कर रंग-बिरंगे गुब्बारे खुले आसमान में छोड़े। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश वाचन के सीधे प्रसारण को कलेक्टर मंत्री श्री विजयवर्गीय कलेक्टर श्री सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री गहलोद समेत सभी अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने गौर से सुना। मुख्य अतिथि मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बधाई संदेश का वाचन किया। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों एवं वीरगति को प्राप्त शहीदों के परिवारजनों का शॉल और श्रीफल देकर सम्‍मान किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

 *जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित*

मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों, सामाजिक संस्‍थाओं को पुरस्कृत कर सम्‍मानित किया गया। स्‍वतंत्रता दिवस पर जिले में विकासखण्‍ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्‍तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले देवास जिले के वन रक्षक श्री मदन लाल वर्मा को सरकार द्वारा शहीद का दर्जा दिया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

शस्‍त्र सहित परेड में सीआईएसएफ को मिला प्रथम पुरस्‍कार
शस्‍त्र सहित परेड में प्रथम पुरस्कार सीआईएसएफ बैंक नोट प्रेस देवास, द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस पुरुष बल देवास, तृतीय पुरस्कार जिला होम गार्ड देवास को मिला।
शस्‍त्र रहित परेड में केपी कॉलेज की एनसीसी सीनियर विंग को प्रथम पुरस्‍कार
शस्‍त्र रहित परेड में प्रथम पुरस्कार एनसीसी सीनियर बॉयज केपी कॉलेज देवास, द्वितीय पुरस्कार नारायण विद्या स्कूल क्रमांक-1, तृतीय एनसीसी जूनियर चिमना बाई स्कूल को मिला।

सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में महारानी चिमना बाई स्कूल को मिला प्रथम पुरस्‍कार
सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार महारानी चिमना बाई स्कूल, द्वितीय पुरस्कार सेन थॉम स्कूल, तृतीय पुरस्कार उत्कृष्ट स्कूल तथा प्रोत्साहन पुरस्कार कर्मदीप पब्लिक स्कूल को मिला।
जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, श्री रायसिंह सेंधव, श्री भैरूलाल अटारिया श्री राजेश यादव, श्री राजीव खंडेलवाल सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण, न्‍यायाधीशगण, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, डीएफओ श्री अमित सिंह, अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण, पत्रकारों के साथ-साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद त्रिवेदी और श्रीमती श्वेता काकड़े ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...