Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

उल्लास - एक अभिनव प्रयोग’ के अंतर्गत देवास जिला न्यायालय में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस और न्यायिक अधिकारियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता आयोजित


उल्लास - एक अभिनव प्रयोग’ के अंतर्गत देवास जिला न्यायालय में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस और न्यायिक अधिकारियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता आयोजित
देवास: माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर श्री विवेक रूसिया साहब की पहल पर तथा माननीय न्यायमूर्ति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय श्री आनंद पाठक साहब की कल्पना को साकार करते हुए ‘उल्लास - एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवास श्री कपिल मेहता साहब के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवास द्वारा प्रारंभ किया गया। ‘उल्लास’ का शुभारंभ पूर्व में 03 एवं 04 अगस्त को किया जा चुका है। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी पहलों, क्षमता निर्माण सत्रों और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के कल्याण को बढ़ावा देना है।
बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
उक्त तारतम्य में दिनांक 12 अगस्त 2026, मंगलवार को सायं 05.00 बजे जिला न्यायालय परिसर, देवास में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय श्री कपिल मेहता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

प्रतियोगिता में श्री जितेंद्र सिंह कुशवाह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, श्री उमाशंकर अग्रवाल, प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, श्री अभिषेक गौड, पंचम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, श्री प्रसन्न सिंह बहरावत, चतुर्थ जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, डॉ. श्री रविकांत सोलंकी, प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्री भारत सिंह कनेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री रोहित श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायाधीशगण श्रीमती साक्षी कपूर, श्री निलेन्द्र तिवारी, श्रीमती दीक्षा मौर्य, श्रीमती पूर्णीमा कोठे राजन, श्रीमती नेहा पाराशर, कुंवर युवराज सिंह, श्री अभिजीत सिंह, श्रीमती किरण सिंह, श्रीमती नेहा उपाध्याय, श्रीमती रश्मि अभिजीत मरावी, सुश्री मोनिता वानखेडे, श्रीमती चंद्रा पंवार, लोक अभियोजन अधिकारी सहित सहायक लोक अभियोजन, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलीप सिंह मुझाल्दा एवं न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण व न्यायिक कर्मचारीगण के लगभग 30 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के लिए शतरंज प्रतियोगिता 
इसी कड़ी में दोपहर 02.00 बजे जिला अभिभाषक संघ के सभाकक्ष में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारीगण के लिए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में माननीय श्री जितेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रधान जिला न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय देवास, श्री उमाशंकर अग्रवाल, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री अभिषेक गौड़, पंचम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री प्रसन्न सिंह बहरावत, चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, डॉ. श्री रविकांत सोलंकी, अतिरिक्त जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री भारत सिंह कनेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती दीक्षा मौर्य, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्रीमती रश्मि अभिजीत मरावी, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, सुश्री मोनिता वानखेड़े, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री रोहित श्रीवास्तव, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री रामप्रसाद सूर्यवंशी सहित पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
‘उल्लास - एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम न्यायिक परिवार में आपसी सौहार्द, रचनात्मकता और कार्यक्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...