देवास: पुलिस परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस को होने वाले मुख्य समारोह की फायनल रिहर्सल की गई। रिहर्सल के अन्तर्गत मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर ध्वजारोहण, परेड की सलामी आदि की रिहर्सल की गई।
इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य समारोह की तैयारियों तथा विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, पेयजल और विद्युत आपूर्ति जैसे आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश वाचन का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

0 Comments