लायंस क्लब ऑफ देवास गोल्ड द्वारा
एडमायर अकैडमी में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न, बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा
देवास : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ देवास गोल्ड द्वारा एडमायर अकैडमी में ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन ओशाफ कुरैशी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। जिनमें क्लब संरक्षक लायन सोफिया कुरैशी, अध्यक्ष लायन संगीता गोयल, सचिव लायन मोनिका राणा, कोषाध्यक्ष लायन नेहा छाबड़िया, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन कल्पना सिंह सहित लायन अनीता राजपूत, लायन रेनू शर्मा, लायन राजश्री सोनी, लायन लक्ष्मी राव, लायन मंजू बालजी, लायन कुसुम अग्रवाल, लायन ज्योति सिंह एवं लायन सपना सिंह शामिल थीं।
कार्यक्रम में एडमायर अकैडमी के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। बच्चों के गीत, नृत्य और देशभक्ति नाटकों ने सभी का मन मोह लिया और पूरा वातावरण देशभक्ति के उत्साह से भर गया।
कार्यक्रम के अंत में रीजन चेयरपर्सन लायन ओशाफ कुरैशी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी शानदार प्रस्तुतियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही बच्चों को मिठाई का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ। अंत में स्कूल डायरेक्टर संगीता गोयल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

0 Comments