Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए समाजसेवी सैयद सादिक अली सम्मानित

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए समाजसेवी सैयद सादिक अली सम्मानित
देवास। देवास में समाज के कल्याणार्थ उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समाजसेवी और पत्रकार सैयद सादिक अली को देवास परेड ग्राउंड पर मुख्य समारोह में सम्मानित किया गया। 
सैयद सादिक अली मेरा युवा भारत (भारत सरकार) के माध्यम से युवाओं को स्वयंसेवा, कौशल विकास तथा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने के साथ शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सदैव अग्रणी रहते हैं। वृहद स्तर पर पौधारोपण, नशामुक्ति और समुदायिक विकास में अपनी निस्वार्थ सेवाएं देते आ रहे हैं। इसके अलावा माय भारत और ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति शपथ में भी अली ने विशेष योगदान दिया है। मध्य प्रदेश शासन के आनंद विभाग और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से भी जुड़े हैं और पंचतत्व फाउंडेशन और क्षिप्रा नदी फाउंडेशन में पदाधिकारी भी हैं। सैयद सादिक अली की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला स्तरीय सम्मान प्राप्त होने पर माय भारत की जिला युवा अधिकारी श्रीमती तारा पारगी, पूर्व लेखापाल अनिल जैन, क्षिप्रा नदी बचाओ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, एडवोकेट निशित पटेल, एडवोकेट खलील अहमद शेख, सुश्री साधना प्रजापति, मुस्कान रवालिया, मनीष सिंह, राहुल रघुवंशी, आरती जोशी ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...