Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्काउट गाइड की हाईक का आयोजन कन्याकुमारी में सम्पन्न

स्काउट गाइड की हाईक का आयोजन कन्याकुमारी में सम्पन्न
देवास। भारत स्काउट एंड गाइड मध्य प्रदेश राज्य मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार उज्जैन संभाग की हाईक का आयोजन 2 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक तिरुपति व कन्याकुमारी में किया गया ।उक्त जानकारी बालचर रवि के जिला संवाददाता  हेमेंद्र निगम काकू ने बताया कि शिविर संचालक सहायक राज्य संगठन आयुक्त डॉ सुरेश पाठक, राज्य कोषाध्यक्ष  रमेश चंद्र शर्मा  व देवास जिला मुख्य आयुक्त डॉ विष्णु वर्मा के विशेष सानिध्य में  जिला दल नेता एवं जिला सचिव जितेंद्र मंडलोई के नेतृत्व में 8 गाइडर एवं 16 स्काउटर ने सहभागिता की हाइक में सभी लोग भोपाल से ट्रेन से तिरुपति पहुंचे वहां दर्शन के बाद कन्याकुमारी , त्रिवेंद्रम मदुरई होते हुए रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने एवं महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित करने के पश्चात चेन्नई होते हुए दिनांक 10 अगस्त 2026 की रात्रि को देवास पहुंचे सभी ने हाइक पर दक्षिण भारत की संस्कृति , भोजन आदि के बारे मे जाना, तथा समुद्री तट की जीवन शैली और सुंदर नजारे देखे। हाईक के शिविर संचालक मनोज पटेल , सहायक शिविर संचालक मनोज उपाध्याय , सहायक दल नेता अश्विन घोरपडे  एवं गाइडर दल प्रभारी वंदना वर्मा का विशेष सहयोग रहा। सभी ने उक्त हाईक में सम्मिलित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट  राजीव सूर्यवंशी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...