Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महंगाई भत्ता बढ़ाने से लेकर ई-अटेंडेंस खत्म करने की मांग,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट में नोरबाजी कर सौंपा ज्ञापन

महंगाई भत्ता बढ़ाने से लेकर ई-अटेंडेंस खत्म करने की मांग,?

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट में नोरबाजी कर सौंपा ज्ञापन

देवास। कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के नेतृत्व में देवास जिला इकाई ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद संघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन के नाम कलेक्ट्रेट में संयुक्त कलेक्टर विशाखा देशमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनवरी 2026 से लंबित 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत तत्काल जारी करने, साथ ही नवनियुक्त कर्मचारियों को प्रथम तीन वर्षों में क्रमश: 70, 80 एवं 90 प्रतिशत वेतन दिए जाने की व्यवस्था समाप्त कर पूर्ण वेतन प्रदान करने, संघ ने शिक्षकों पर लागू ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त करने, अनुकंपा नियुक्ति तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी की बाध्यता खत्म करने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने तथा वर्तमान ई-अटेंडेंस व्यवस्था को समाप्त करने, माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार 10 वर्ष की संविदा अवधि पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित किए जाने। इसके अलावा लिपिकों को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान प्रदान करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से शासन के समक्ष रखी गई। प्रदर्शन के दौरान अशोक वर्मा ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं, लेकिन शासन स्तर पर अपेक्षित निर्णय नहीं लिया जा रहा है। कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाना चाहिए। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शासन द्वारा मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, पेंशनर्स संघ के गंगासिंह सोलंकी, लघु वेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष जगदीश तंवर, रामस्वरूप कहार, मोहन शिंदे, राजेश चौहान, जगदीश चौधरी, विनोद भिलवारे, कृष्णा ठाकुर, श्रीमती तृप्ति बैस, प्रियंका शर्मा, रचना यादव, विनोद भिलवारे, राजेन्द्र टांडी, हरी बाथम, किशोरीलाल राठौर, समंदरसिंह बैस सहित बडी संख्या में संयुक्त मोर्चा कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...