Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

एमजी रोड के प्रगतिरत कार्यों का आयुक्त श्री दलीप कुमार ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

एमजी रोड के प्रगतिरत कार्यों का आयुक्त श्री दलीप कुमार ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

देवास। निगमायुक्त दलीप कुमार ने शुक्रवार 7 जुलाई को एमजी रोड पर चल रहे कार्याे में चेम्बर निर्माण, पीने के पानी की पाईप लाईन के साथ सीसी रोड निर्माण कार्य एवं सिवरेज लाईन का रिईस्टोरेशन का कार्य शीघ्रता से करने के लिए राउंड द क्लाक कार्य करने के लिए तथा जनता बैंक से सुभाष चौक तक सीसी रोड निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने को लेकर आयुक्त ने एमजी रोड का औचक निरीक्षण किया।
 आयुक्त के द्वारा एमजी रोड पर प्रगतिरत चल रहे निर्माण कार्याे को देखा। आयुक्त ने जनता बैंक से सयाजी गेट तक दोनो ओर नाला निर्माण कार्य के साथ डाली जा रही सिवरेज मेन लाईन तथा सिवरेज कनेक्शन के हाउस चेम्बर निर्माण का कार्य देखा। हाउस चेम्बर को लेकर आयुक्त ने कार्य धीमी गति से होने पर संबंधित ठेकेदार को दी गई समय सीमा में करने हेतु कहा। साथ ही डाली जा रही गेल गैस लाईन को लेकर भी संबंधित कम्पनी को सुभाष चौक से लेकर सयाजी गट तक शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही अंडर ग्राउंड डल रही इलेक्ट्रिक लाईन जो कि एक तरफ पूर्ण होकर दूसरी ओर सुभाष चौक तक डली इलेक्ट्रिक लाईन को भी शीघ्र ही नावेल्टी चौराहे तक तथा नावेल्टी चौराहे से सयाजी गेट तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने जनता बैंक से सुभाष चौक तक के सीसी रोड को लेकर संबंधित ठेकेदार को रोड निर्माण में शीघ्र ही लूज मटेरियल निकालकर मुरम डालकर डीएलसी करने के निर्देश दिए। जनता बैंक से सुभाष चौक तक सीसी रोड का कार्य 9 से 10 दिवस की समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि जनता बैंक से सुभाष चौक तक सडक की समस्या का निराकरण हो सके साथ ही सुभाष चौक से नावेल्टी चौराहे तक तथा नावेल्टी चौराहा से सयाजी गेट तक जहां सीसी रोड निर्माण के लिए खुदाई हो चुकी है उसमें भी डीएलसी का कार्य शीघ्र करने के लिए ठेकेदार को मेन पॉवर बढाने के निर्देश दिए। जनता बैंक से सयाजी गेट तक डल रही पानी वितरण की लाईन को भी आयुक्त ने देखा ओर कहा कि पानी वितरण की लाईन को एक लेबल मे कर मेन पाईप लाईन से दूरी बनाकर डाले ताकि कनेक्शन दिए जाने मे कठिनाई ना हो।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...