Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हृदय एवं फेफड़ों से संबंधित सीएमई कार्यशाला का आयोजन

हृदय एवं फेफड़ों से संबंधित सीएमई कार्यशाला का आयोजन
देवास। कोकिला बेन अम्बानी हास्पिटल इंदौर एवं होम्योपैथिक मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन (डॉ. हेनिमन विचार मंच) के संयुक्त तत्वावधान में एक निजी होटल में सीएमई का आयोजन किया गया जिसमें अक्यूट चेस्ट पेन, हार्ड डिसिज एवं पल्मोनरी इन्फेक्शन तथा हार्ट में बायपास सर्जरी एवं स्टेण्ड सर्जरी की सूक्षमता से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता डॉ. अखिलेश जैन एवं डॉ. रवि दोसी, डॉ रोहित चौधरी, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. नवीन कानूनगो, डॉ. जे.एस. यादव, डॉ. प्रीति पाटीदार, डॉ. एम.एस. चावड़ा द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ. हेनिमन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।  कार्यशाला में कोकिला बेन हास्पिटल के चिकित्सक डॉ. अखिलेश जैन एवं डॉ. रवि दोेसी ने उपस्थित चिकित्सकों को संपूर्ण जानकारी प्रदान की जिसमें उन्होंने बताया कि सीने में दर्द होना या फेफडों का दर्द, शरीर की मांस पेशियों में खिचाव आदि को हृदय से नहीं जोड़ा जा सकता है। आपने बताया कि कभी कभी ईसीजी नार्मल होने के बाद भी हार्ट अटेक के चांस रहते है उसको हम कैसे पहचान सकते है इस बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा इसका प्रायमरी इलाज कैसे करें यह भी बताया। डॉ. रवि डोसी ने कहा कि फेफड़े की बीमारी को नजर अंदाज नहीं करना चाहिये इस बारे में जानकारी दी तथा इसका निदान बताया। इस अवसर पर संस्था संरक्षक डॉ. सुरेश शर्मा, अध्यक्ष डॉ. नवीन कानूनगो, सचिव डॉ. एल.एस.चावड़ा आदि को कोकिला बेन हास्पिटल से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। डॉ. जैन एवं डॉ. डोसी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
  इस अवसर पर डॉ. जे.एस. यादव, डॉ. योगेन्द्र तकझरे, डॉ. कैलाश नागर, डॉ.कृपालसिंह पंवार, डॉ. धर्मेन्द्र सेंधव, डॉ. इकबाल, डॉ. महेन्द्र गालोदिया, डॉ. राहुल चौधरी, डॉ. पवन नागर, डॉ. रसूल अली, डॉ. कामिल खान, डॉ.प्रीति बाला पाटीदार, डॉ.वंदना चौधरी, डॉ. पूर्वा शर्मा, डॉ. मनाली कोठारी, डॉ. रामेश्वर भादू, डॉ. संजय यादव, डॉ. सचिन नागर, डॉ. महेन्द्र शिवहरे, डॉ. रूपसिंह नागर, डॉ. हरीश खरे, डॉ. विनय पाटीदार, डॉ. तरूणा पांडे, डॉ. सचिन भंडारी, डॉ. जायसवाल, डॉ वंदना चौधरी, डॉ मनाली कोठरी, डॉ पूर्वा शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन रवि पटेल ने किया तथा आभार डॉ. सुरेश शर्मा ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...