Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बोल बम कावड़ यात्रा का स्वागत कर कावड़ियों से एक-एक पौधा लगाने पर्यावरण बचाने की अपील क़ी

बोल बम कावड़ यात्रा का स्वागत कर कावड़ियों से एक-एक पौधा लगाने पर्यावरण बचाने की अपील क़ी 
देवास। बोल बम कावड़ यात्रा संघ धाराजी घाट के तत्वाधान में धाराजी से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर उज्जैन बाबा महाकाल का जलाभिषेक करने के लिए निकली जिले की सबसे बड़ी बोल बम कावड़ यात्रा का शनिवार को नगर में प्रवेश हुआ। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पूरा नगर बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा भोपाल रोड नाके के पास कावड़ यात्रा की अगवानी की गई। कावड़ यात्रा में शामिल गिरधर गुप्ता, दीपक महाराज व कावड़ियों का पुष्प मालाओं से आत्मीय स्वागत कर सभी कावड़ यात्रियों को एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण क़ी अपील की गई। इस अवसर पर नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गौड़, सुनील सिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा, विजय सिंह तंवर, सुरेश रायकवार, उमेश राय, राजेंद्र सिंह गौड़, आनंद सिंह बनाफर, अनूप दुबे आदि द्वारा कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...